फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जमीन के विवाद पर भिड़े दो पक्ष

जमीन के विवाद पर भिड़े दो पक्ष

Tue, 14 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद पर भिड़े दो पक्ष
जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

कैराना।
जमीन से पेड़ काटने और जुताई करने के विवाद में गांव तितरवाड़ा में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
गांव तितरवाड़ा निवासी सोनू पुत्र पीतम, पीतम पुत्र मलखान सिंह और जसवीर पुत्र हुकुम सिंह ने एक साल पूर्व गांव के ही कृष्णपाल पुत्र मंगलू शर्मा से मुश्तर के खाते से छह बीघा जमीन खरीदी थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ है। वहीं, सोमवार सुबह उक्त जमीन से पापुलर के पेड़ काटने व जमीन की जुताई करने को लेकर दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि मामले में सोनू, पीतम, जसवीर और कृष्णपाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

रंजिशन युवक पर हमला
कैराना। रंजिश को लेकर घर के बाहर खड़े युवक को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार दोपहर गांव बराला निवासी मुस्तकीम गांव में अपने घर के बाहर खड़ा था। रंजिश को लेकर गांव के ही दो आरोपियों ने मुस्तकीम को पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, तभी दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित मुस्तकीम ने आरोपी जुल्फान पुत्र यूसुफ और सोनू पुत्र सुरेश के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुस्तकीम की डाक्टरी कराई और दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed