फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संदिग्ध परिस्थितियों महिला की जलकर मौत

संदिग्ध परिस्थितियों महिला की जलकर मौत

Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों महिला की जलकर मौत
थानाभवन।
विज्ञापन

थानाभवन के गांव सोंजनी उमरपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जनपद मुजफ्फरनगर के बड़गांव थाने के गांव घिसनपड़ी निवासी शिवानी की शादी दो वर्ष पूर्व गांव सोंजनी उमरपुर निवासी प्रवेश के साथ हुई थी। प्रवेश गांव में राजमिस्त्री है। शनिवार को शिवानी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। ससुरालियों ने उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से महिला को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। चार बजे तक भी शिवानी के परिजन मौके पर नही पहुंचे थे। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि महिला का ससुरालियों से विवाद चल रहा था। महिला की संदिग्ध परिस्थिति में जलने की सूचना मिली थी। जिसकी उपचार के दौरान मुजफ्फरनगर में मौत हो गई है। महिला के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed