{"_id":"59496bac4f1c1b59508b47b1","slug":"101497983916-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून के सामान की तरह शराब बेचते रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून के सामान की तरह शराब बेचते रंगेहाथ पकड़ा
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
क्षेत्र के गांव हसनपुर में परचून के सामान की तरह खुलेआम शराब बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से 116 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए।
कोतवाली शामली पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली की गांव हसनपुर में राजकुमार के घर में तस्करी कर लाई गई शराब बेची जा रही है। पुलिस ने गांव हसनपुर में राजकुमार के घेर में दबिश दी और वहां से आरोपी राजकुमार को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से तीन पेटियों में रखे 116 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। पुलिस ने शराब जब्त कर ली तथा आरोपी को कोतवाली में ले आई। आरोपी राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, देर रात पुलिस ने आरोपी को कोतवाली से जमानत दे दी। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जमानती अपराध होने के कारण राजकुमार को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया।