{"_id":"594034e14f1c1b2f098b470c","slug":"101497380065-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ग्रामीण से नकदी और सामान लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार ग्रामीण से नकदी और सामान लूटा
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को लूटा
कांधला। गांव सुन्ना पुलिया के निकट बदमाशों ने युवक की पिटाई कर ढाई हजार रुपये नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार को गांव राजपुर छाजपुर निवासी नसीम बाइक से अपनी बहन के घर ईदी देने के लिए शामली गया था। वहां से देर रात लिसाढ़ से होते हुए अपने गांव लौट रहा था। सुन्ना पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने आतंकित कर उसको रोक लिया। नसीम को पीटकर बदमाशों ने ढाई हजार रुपये नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। (ब्यूरो)