{"_id":"6a29c4348a6bea30f5084f96","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-167323-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/थानाभवन। अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका उपरिगामी पुल के निकट साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हुई। थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली-देहरादूर एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में टक्कर होने पर कार सवार युवक की मौत हो गई और उसके भाई व चालक समेत दो घायल हुए।
शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब दो बजे डायल 112 पुलिस को मेरठ-करनाल हाईवे पर बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो साइकिल शव के निकट पड़ी थी। उनकी मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से होना बताया गया। वह साइकिल से मेरठ की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विवेचक मुकेश दिनकर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है और वह टी शर्ट व जींस पहने हुए थे, उनके पास से कोई सामान या वस्तु नहीं मिली, जिससे उनकी पहचान होने में मदद मिल सके। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए।
मृतक की पहचान तुषार (35) निवासी गली नंबर-9, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है। घायल होने वालों में उसका सगा भाई सुजल और कार चालक मंजीत निवासी गांव किशनपुर, थाना सिंघाना, जिला झुंझुनू (राजस्थान) है। घायल चालक मंजीत ने बताया कि वह नोएडा से दो यात्रियों को हरिद्वार छोड़ने जा रहा था। दोनों यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग कर कार को किराये पर लिया था और वह उन्हें पहले से नहीं जानता था। रास्ते में थानाभवन क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान तुषार की मौत हो गई। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई।
बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
फोटो
कांधला। थाना क्षेत्र के एलम बाईपास पर बुधवार को बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के रेलपार निवासी 40 वर्षीय संजीव जनपद बागपत के बड़ौत से अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था। जैसे ही वह एलम बाईपास के पास पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान संजीव ने दम तोड़ दिया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
पत्नी विमलेश ने बताया कि संजीव परिवार का एकमात्र कमाने वाले थे। वह अपने पीछे पत्नी विमलेश, बेटी खुशी और बेटे आशीष को छोड़ गए हैं।
ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, दो घायल
कांधला। जनपद बागपत के गांव निरपुड़ा निवासी मनीष और उसका भाई आशीष बुधवार को बाइक से मोहल्ला रायजादगान स्थित अपने मामा वीरेंद्र के घर आ रहे थे। दिल्ली बस अड्डे के पास उनकी बाइक की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घायलों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया।