{"_id":"6a0e093c635427165e04b0fc","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-165887-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तमंचा दिखाकर दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तमंचा दिखाकर दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लूटी
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। दुल्लाखेड़ी राझड़ मार्ग पर हथछोया पुलिया के निकट नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर दो युवकों से बाइक, दो मोबाइल फोन और 1300 रुपये लूट लिए।
गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी आलम व बसर बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक से किसी काम से जा रहे थे। आरोप है कि हथछोया पुलिया के निकट बिना नंबर की बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर उनकी बाइक, दो मोबाइल फोन तथा करीब 1300 रुपये नकद लूटकर मौके से भाग गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना 112 पर पुलिस को दी। आलम ने थाना गढ़ीपुख्ता में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।
-- -- --