{"_id":"6998c2e35643d0ae3704a44d","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-159996-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जमीन की फर्जी खसरा खतौनी दिखाकर रकम हड़पने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जमीन की फर्जी खसरा खतौनी दिखाकर रकम हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने सरकारी व प्राइम लोकेशन जमीन दिखाकर अलग-अलग दो मामलों में 50 लाख रुपये हड़पने के मामले में वांछित अंतरराज्यीय जालसाज गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक लाख रुपये और लग्जरी कार बरामद की गई है। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के रुड़की निवासी आदित्य कुमार ने आदर्श मंडी थाने पर 20 जनवरी को धोखाधड़ी से जमीन के फर्जी व कूटरचित खसरा खतौनी तैयार कर 20 लाख रुपये हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी सरकारी व प्राइम लोकेशन की जमीन दिखाकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने सोनवीर निवासी दिल्ली, अंकित निवासी काबडौत, राजीव निवासी लिलौन, बिट्टू निवासी रुड़की, लाला उर्फ रवि निवासी हापुड़ व निखिल निवासी रेलपार शामली के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके अलावा जिला बागपत के इंद्रा काॅलोनी गौरीपुर जवाहरपुर नगर निवासी विजय कुमार के पिता से 26 सितंबर 2025 को जमीन की फर्जी एवं कूटरचित खसरा खतौनी तैयार कर धोखाधड़ी से 30 लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में निखिल मलिक, रविंद्र जैन व राजकुमार वर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इन मामलों में पुलिस ने 21 जनवरी को निखिल मलिक, अशोक, पुष्पेंद्र, जगतपाल, रणजीत, राजीव व अंकित को सात लाख रुपये व दो लग्जरी कार और फर्जी दस्तावेज सहित गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि शुक्रवार को इन दोनों मामलों में वांछित चल रहे आरोपी लाला कुमार उर्फ रवि निवासी मोहल्ला आदर्श नगर काॅलोनी हापुड़ को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच में प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।