{"_id":"690ceb84444b263743000a44","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-153006-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अनैतिक संबंध का आरोप, सेल्समैन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अनैतिक संबंध का आरोप, सेल्समैन गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली। शामली में मोबाइल फोन की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करने वाले युवक ने सात साल पहले मुंबई की युवती को ऑनलाइन पब्जी खेलते हुए प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने मुंबई जाकर शादी करने का झांसा देकर युवती से अनैतिक संबंध बनाए। अब युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने सात दिन पहले मुंबई के आरपीएफ थाने पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने शामली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुंबई की आरपीएफ थाना पुलिस टीम बृहस्पतिवार काे शहर कोतवाली पहुंची। मुंबई पुलिस टीम ने बताया कि उनके थाने पर वहां की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी नदीम अंसारी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए।
वह गर्भवती हो गई तो उसने युवक से शादी करने को कहा तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया और फोन पर बात करनी भी बंद कर दी। स्थानीय पुलिस के साथ मुंबई पुलिस टीम ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसे कैराना न्यायालय में पेश किया और वहां से वारंट के आधार पर अपने साथ मुंबई ले गई।
विज्ञापन
आरोपी नदीम मोबाइल फोन की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता है। मुंबई पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि सात साल पहले 2018 में ऑनलाइन पब्जी खेलते हुए वह नदीम के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी दो बार मुंबई गया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए। इस पर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।