फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: सेवानिवृत्त गन्ना निरीक्षक से एक लाख की रंगदारी मांगी

Mon, 15 Sep 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime news
कांधला। गांव कनियान के सेवानिवृत्त गन्ना निरीक्षक ने गांव के चार लोगो पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और झूठे एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कनियान निवासी 84 वर्षीय सेवानिवृत्त गन्ना निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने न्यायालय के आदेश पर कांधला थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गांव में अकेले रहते हैं और उनकी कृषि भूमि खसरा संख्या 895 में स्थित है, जो सीढ़ीनुमा और बरसाती नाले के किनारे होने के कारण काफी हद तक अनुपयोगी हो गई थी। उन्होंने विभागीय अनुमति लेकर वैधानिक रूप से रेतली मिट्टी का खनन कार्य शुरू कराया था।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि 18 जनवरी काे गांव के ही मांगेराम, ओमपाल, हरेंद्र उर्फ बबलू और रूपेंद्र ने न केवल खनन कार्य में बाधा पहुंचाई, बल्कि एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए पूर्व में 10,000 रुपये देने को मजबूर किया। इतना ही नहीं, इन लोगों ने ट्रैक्टर चालकों और मजदूरों को धमकाकर खनन कार्य रुकवा दिया। धर्मवीर सिंह ने आरोप लगाया कि दबंगों ने खेत तक जाने वाले रास्ते को जबरन मिट्टी डालकर बंद कर दिया। उन्होंने संबंधित थाना और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतें दीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों द्वारा पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की गई, हालांकि जांच में आरोप झूठे पाए गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed