फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime,arrest

मनोरोगी किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी दबोचा

Thu, 18 Jul 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,arrest
crime,arrest
कैराना। क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा मनोरोगी किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसके पिता की मौत होने के बाद उसकी मां ने दूसरा निकाह करा लिया था। तीन बहनों में सबसे छोटी 14 वर्षीय बहन मनोरोगी है। बुधवार सुबह करीब सात बजे उसकी बहन को गांव का युवक बहला फुसलाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। मामला अलग-अलग दो वर्गों का होने कारण ग्रामीणों में रोष फैल गया। घटना के विरोध में ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भजा गया है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर पकड़ा गया आरोपी
घटना के कुछ समय बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें युवक आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहा है। साथ ही कुछ युवक उसको पीटते हुए भी नजर आ रहे है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हुलिया बदलने के लिए निकट में ही एक हेयर सैलून की दुकान पर बाल कटवा रहा था और उसने अपनी शर्ट भी बदल दी थी। मगर वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दुकान से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed