{"_id":"5d408aae8ebc3e6cdc3ac3eb","slug":"crime-arrest-ancounter-shamli-news-mrt435868745","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, साथी फरार
विज्ञापन
शामली गोली लगने से घायल बदमाश छोटा शकील
- फोटो : SHAMLI
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, साथी फरार
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर पेट्रोल पंप लूटने की नीयत से खड़े दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान हाथ में गोली लगने से सिपाही भी जख्मी हो गया। घायल बदमाश हिस्ट्रीशीटर है और उस पर लगभग 24 मुकदमे दर्ज हैं। वह पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे में वांछित चल रहा था। बदमाश के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को शहर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ कैराना रोड पर वांछित अपराधियों की तलाश में जा रहे थे। खेड़ीकरमू बिजलीघर के पास बाग में उन्हें बाइक सवार दो लोग दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें टोका तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बदमाशों की तरफ से किया फायर पुलिस की गाड़ी में लगा। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ना चाहा तो पुलिस टीम पर फायर करते हुए भाग निकले। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेर लिया, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में सिपाही निखिल भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश और सिपाही को पुलिस ने तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ विनय गौतम भी मौके पर पहुंचे और फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मौके से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। एसपी ने बताया कि घायल बदमाश का नाम शकील उर्फ छोटा निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली है जबकि मौके से भागे बदमाश का नाम अरशद निवासी गांव बलवा है। एसपी के मुताबिक शकील उर्फ छोटा कोतवाली से मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शकील उर्फ छोटा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर समेत करीब 24 मुकदमे दर्ज है। मौके से भागे बदमाश पर भी कई मुकदमे दर्ज है। एसपी ने बताया कि बदमाश से पूछताछ में सामने आया कि वे एक पेट्रोल पंप लूटने की नीयत से वहां खड़े हुए थे। पुलिस की सक्रियता के चलते लूट की वारदात होने से बच गई।