{"_id":"6341c760f4ecd97a9650d5f2","slug":"cow-smugglers-surrendered-for-fear-of-encounter-shamli-news-mrt6087449178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर के डर से गो-तस्करों ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकाउंटर के डर से गो-तस्करों ने किया सरेंडर
विज्ञापन
कैराना में हाथ उठाकर सरेंडर करते गोकशी के आरोपी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनकाउंटर के डर से गो-तस्करों ने किया सरेंडर
शामली, कैराना। मुठभेड़ में साथी के घायल हो जाने के बाद गोकशी के मामले में वांछित आरोपियों को भी एनकाउंटर का डर सताने लगा है। इसी के चलते दो आरोपियों ने हाथ ऊपर उठाकर खुद कोतवाली में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
शनिवार को क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी जुल्फान व गुलजार अपने हाथ ऊपर उठाकर कोतवाली में पहुंचे। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह गोकशी के मामले में वांछित चल रहे हैं। उन्होंने भविष्य में अपराध न करने का संकल्प लिया और पुलिस से गिरफ्तार कर लेने की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 16 सितंबर को गांव इस्सोपुर खुरगान के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की गो-तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पैर में गोली लगने से मोमिन घायल हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि आरोपी के चार साथी जुल्फान, इकबाल, गुलजार व तासिम निवासी गांव इस्सोपुर खुरगान फरार हो गए थे। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में गो-मांस व गोकशी के उपकरण व अवैध हथियार बरामद करने के साथ ही तीन गोवंशों को जिंदा मुक्त कराया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। इसी मामले में उपरोक्त दोनों आरोपी वांछित थे। जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया गया है।