फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cow slaughter caught in Bunta village, three arrested

बुंटा गांव में गोकशी पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter caught in Bunta village, three arrested
गढ़ीपुख्ता पुलिस की गिरफ्त में गोकशी के आरोपी। - फोटो : SHAMLI
बुंटा गांव में गोकशी पकड़ी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। थाना पुलिस ने बुंटा गांव में घर में गोकशी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने गोमांस और गोकशी के उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मंगलवार सुबह गढ़ी अब्दुल्ला खां चौकी प्रभारी हमराह के साथ क्षेत्र में बुंटा दुल्लाखेड़ी मार्ग पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव बुंटा में जमील पुत्र मंजूर अपने अन्य साथियों के साथ घर में ही गोकशी कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मकान का दरवाजा खुला था। पुलिस मकान में दाखिल हुई तो गुफरान उर्फ गप्पू पुत्र अशफाक, शमशाद पुत्र मजीद, अल्तमस पुत्र जमील, वरीसा पत्नी जमील, जमील पुत्र मंजूर, अमजद पुत्र जमील, मुनीर पुत्र हसरत गोकशी कर रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से गुफरान उर्फ पप्पू, शमशाद और अल्तमस को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोमांस, छुरी, बुग्दा, कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका, बांट, रस्सा भी बरामद किया।
विज्ञापन

एक स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद हुई। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सक थानाभवन डॉ. पंकज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृत गोवंश का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर गोमांस को दबवा दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गोमांस आसपास के गांव व जनपद सहारनपुर क्षेत्र में बेचकर पैसा कमाते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed