फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cow full truck caught

गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा

Sat, 23 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 23 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cow full truck caught
कैराना। बाईपास रोड पर दस टायरा ट्रक में कटान को ले जाए जा रहे गोवंश को
विज्ञापन
पुलिस ने मुक्त कराया। ट्रक में गोवंशों को ठूंस ठूंसकर भरा गया था। जिसमें दो बछड़ों की मौत भी हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।

शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बाईपास रोड से गोवंशों से भरा दस टायरा ट्रक आ रहा है। जिस पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक रोक दिया और उसमें सवार लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक में चालक सहित तीन लोगों को पकड़ा। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें 30  गोवंशों को बुरी तरह गर्दन और पैर बांधकर लादा गया था।

जिससे अंदाजा लग रहा था कि इन गोवंशों को कटान के लिए ले जा रहा है। पुलिस तीनों आरोपियों सहित ट्रक को कोतवाली ले आई और उसमें से गोवंशों को बाहर निकाला। कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने एक-एक कर गोवंशों को ट्रक से बाहर निकाला।
विज्ञापन


ट्रक के अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ एक बछड़ा मर चुका था। जबकि एक बछड़ा ट्रक से उतारने के बाद मर गया। ट्रक में भरे बैल, गाय व बछड़े भी बुरी हालत में थे। पुलिस ने गोवंशों को ट्रक से निकाल कर कोतवाली में बांध दिया। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि आरोपी साजिद अंसारी, ताबिस खान निवासीगण मोहल्ला अफगानान व कामिल निवासी मोहल्ला पोसखाना के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व तस्करी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed