फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Counting of postal ballots will be held in four tables

डाक मतपत्रों की मतगणना लगेंगी चार-चार टेबल

Sat, 05 Mar 2022 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Counting of postal ballots will be held in four tables
शामली में कलक्ट्रेट सभागार में मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व डीड? - फोटो : SHAMLI
डाक मतपत्रों की मतगणना लगेंगी चार-चार टेबल
विज्ञापन

शामली। दस मार्च को होने वाली मतगणना के मद्देनजर शुक्रवार को कार्मिकों को पोस्टल बैलेट और डाक मतपत्र की मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए चार-चार टेबल लगेंगी।
उन्होंने कहा कि डाक मतपत्र की मतगणना अत्यंत संवेदनशील है। डाक मत पत्रों की मतगणना सावधानीपूर्वक करनी है। प्रशिक्षण दल के सह प्रभारी अंशुल चौहान, डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. अमित मलिक ने मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि मतगणना पर्यवेक्षक को प्रत्येक डाक मतपत्र के लिफाफा 13-सी, घोषणा 13-ए तथा मतपत्र के लिफाफे 13-बी की गहनता से आयोग के निर्देशानुसार जांच कर मतों को स्वीकृत और अस्वीकृत करना है। अस्वीकृत करने से पूर्व संबंधित मतपत्र की यथास्थिति से रिटर्निंग ऑफिसर को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर का निर्णय अंतिम होगा। आयोग के निर्देशानुसार डाक मतपत्रों की मतगणना नियमानुसार की जाएगी। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि मतगणना में किसी भी प्रकार की कोई शंका न रहे। प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा, प्रभागीय वन अधिकारी, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने रिटर्निंग अफसरों के साथ किया निरीक्षण
शामली। उप निर्वाचन अधिकारी व एडीएम संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को रिटर्निंग अफसर कैराना संदीप कुमार, शामली बृजेश कुमार और थानाभवन वीशु राजा के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग व जाल लगाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed