{"_id":"68b205349e671e4a05080bc4","slug":"cough-bothers-you-for-15-days-after-viral-fever-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148591-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वायरल बुखार के बाद 15 दिन तक परेशान कर रही खांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वायरल बुखार के बाद 15 दिन तक परेशान कर रही खांसी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद
- जिला अस्पताल में ओपीडी में वायरल संक्रमण के पहुंचने से 450 से ज्यादा मरीज
- चिकित्सक दवा के साथ सावधानी बरतने की दे रहें सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बारिश के मौसम में वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। वायरल बुखार तीन से पांच दिन में ठीक हो रहा है, लेकिन खांसी 15 दिन तक भी ठीक नहीं हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल संक्रमण का असर रहने के कारण खांसी ठीक होने में समय लग रहा है। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
बारिश के कारण वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी में 1200 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों में वायरल बुखार, खांसी जुकाम के मरीज 450 से ज्यादा आ रहे हैं। वायरल बुखार तीन से पांच दिन में ठीक हो रहा है, लेकिन खांसी जल्दी से ठीक नहीं हो रही है। बुखार ठीक होने के 15 दिन बाद तक भी खांसी नहीं जा रही है। खांसी के कारण मरीज रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।
बाल रोग चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि बच्चों में बुखार और खांसी के ज्यादा मामले आ रहे हैं। चिकित्सक समद अली ने बताया कि बारिश के मौसम में वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। ऐसे भी मरीज आ रहे हैं जिन्हें बुखार ठीक होने के बाद खांसी की समस्या बनी रहती है। उनका कहना है कि वायरल संक्रमण पूरी तरह ठीक न होने के कारण खांसी बनी रहती है। मरीजों को समय पर दवा लेने के साथ सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसा करने से खांसी जल्दी ठीक होती है।
विज्ञापन
- ये बोले मरीज
जिला अस्पताल में आए शुभम ने बताया कि उसे सात दिन पहले बुखार आया था। बुखार के बाद खांसी ठीक नहीं हुई है। तसव्वर ने बताया कि उसे वायरल बुखार आया था। बुखार के साथ खांसी बनी। बुखार तो ठीक हो गया, लेकिन आठ दिन बाद भी खांसी ठीक नहीं हो सकी। तंजीम ने बताया बुखार तो ठीक हो गया, पर खांसी परेशान कर रही है। रात में खांसी होने पर नींद भी पूरी नहीं हो पाती।
-- -ये बरतें सावधानी
- बारिश में भीगने से बचाव करें।
- ठंडी खट्टी वस्तुएं दही, मट्ठा, कोल्ड डि्रंक्स आदि का सेवन न करें।
- फ्रिज में रखी वस्तुओं को खाने से पहले कुछ देर बाहर रखें।
- गीले कपड़े न पहनें, कपड़ों को अच्छी तरह सुखाकर पहनें।
- हरी व ताजी सब्जियों का सेवन करें।
- चिकित्सक की सलाह से दवा लें।