फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cough and pain medicines are out of stock in district hospital, patients are worried

Shamli News: जिला अस्पताल में खांसी और दर्द की दवाएं खत्म, मरीज परेशान

Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cough and pain medicines are out of stock in district hospital, patients are worried
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद
शामली। जिला अस्पताल में खांसी और दर्द की दवाएं पिछले चार दिन से खत्म हैं, जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अल्ट्रासाउंड के लिए दो से लेकर ढाई माह तक की तारीख दी जा रही है, जिसके कारण मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मौसम में बदलाव के चलते जिला अस्पताल में हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन एक हजार से अधिक की ओपीडी हो रही है, जिसमें 400 से अधिक बुखार, खांसी, नजला के हैं। मरीजों का कहना है कि खांसी और दर्द की दवाइयां नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को दो से लेकर ढाई माह तक की तारीख मिल रही है। यदि मरीज को पीड़ा है तो उसे दो माह बाद अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आना पड़ेगा। एक ही मशीन के कारण अस्पताल में हर रोज सिर्फ 30 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। मरीजों ने बताया कि उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए अप्रैल और मई माह की तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह बोले मरीज
- टपराना गांव की नाजमा ने बताया कि वह पिछले कई दिन से खांसी से पीड़ित हैं। दो दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहीं हैं, मगर दवाई खत्म है, जिसके कारण परेशानी हो रही है।
- शामली के दयानंद नगर के रहने वाले रामपाल का कहना है कि सीने में दर्द से परेशान है। दवाई लेने के लिए अस्पताल पहुंचा मगर अस्पताल में दवाई ही खत्म, अब प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवाई लेने को मजबूर होना पड़ेगा।
- कुड़ाना गांव की बाला का कहना है कि पांच जनवरी में 27 फरवरी की अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख दी गई थी मगर आज भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। मामले की शिकायत सीएमएस से की जाएगी।
- बराला गांव के रहने वाले जमशेद का कहना है कि दो से लेकर ढाई माह की तारीख मिल रही। यदि मर्ज आज है तो ढाई माह बाद कैसे अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से उपचार हो सकेगा। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।

- सीएमएस ही संभाल रहे जिम्मेदारी, सिर्फ एक ही मशीन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा का कहना है कि अस्पताल में एक ही मशीन है, जिसके कारण हर रोज 30 के ही अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं। वह खुद ही अल्ट्रासाउंड करते हैं। स्टाफ और मशीन के लिए फिर से पत्र भेजा जाएगा, प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द मरीजों की समस्या का समाधान कराया जाए। दवाई भी जल्द ही मंगवा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed