फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona infected will remain in home isolation for seven days

अब सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे कोरोना संक्रमित

Tue, 11 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona infected will remain in home isolation for seven days
सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर शासन से जारी गाइड लाइन में कोरोना संक्रमित व्यक्ति को अब मात्र सात दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। इसकी वजह ये है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति तीन से पांच दिन में ठीक हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में होम आइसोलेशन की अवधि 14 दिन थी।
जनपद में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 145 नए केस सामने आए थे। इन्हें मिलाकर जिले में सक्रिय केस की संख्या 384 पहुंच गई है। इस बार देखने में आया है कि जो लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, वह तीन से पांच दिन में ठीक हो रहे हैं। आधे से ज्यादा मरीज ऐसे हैं, जिनमें पहले से लक्षण नहीं थे। जिनमें आए, वह हल्के लक्षण हैं। कोरोना संक्रमित में नाक बहना, नजला, जुकाम, खांसी और बुखार आदि लक्षण सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने होम आइसोलेशन की अवधि सात दिन की निर्धारित किी है। जबकि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन में 14 दिन रहना पड़ा था। दूसरी लहर में कोरोना ने सीधे फेफड़ों को प्रभावित किया था। सांस लेने में परेशानी के साथ ऑक्सीजन का स्तर कम होता जाता था।
विज्ञापन

रेलपार निवासी संदीप ने बताया कि उसे खांसी, बुखार व नजला हुआ। जांच में कोरोना संक्रमित मिले। घर पर रहकर ही दवा ली और तीन-चार दिन में ठीक हो गए। माजरा रोड निवासी रोहित ने बताया कि कोरोना में हल्का बुखार, खांसी व नजला हुआ था। सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई। घर पर रहकर दवा ली और चार दिन में ठीक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को लेकर न बरतें लापरवाही
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. सफल कुमार का कहना है कि इस बार कोरोना संक्रमित व्यक्ति दूसरी लहर की तुलना में जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। इसकी वजह कोरोना के हल्के लक्षण होना, ज्यादातर लोगों को वैक्सीन की डोज लगी होना और दूसरी लहर में शरीर में बनी रोग प्रतिरोधक क्षमता आदि मानी जा रही है। हालांकि लोगों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए पूरी सतर्कता और सावधानी बरतें। फेस मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंस और बार-बार हाथों को सैनिटाइज करें या साबुन से धोते रहें।

ओमिक्रॉन की पुष्टि होने पर भर्ती होगा मरीज
शामली। जिले में 29 दिसंबर को कोरोना के पहले केस के साथ ही तीसरी लहर ने दस्तक दी थी। इसके बाद से लगातार केस सामने आ रहे हैं। अभी तक कोविड अस्पताल में किसी मरीज को भर्ती नहीं होना पड़ा। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहकर ही उपचार दिया जा रहा है। जिला अस्पताल से सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि शासन की गाइड लाइन है कि हल्के लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर उपचार दिया जाए। अगर मरीज की हालत गंभीर होती है तो तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इसके साथ ही अगर किसी मरीज में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की पुष्टि होती है तो उसे तत्काल ओमिक्रॉन वार्ड में भर्ती किया जाएगा ताकि उसके संक्रमण का प्रसार होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed