फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona free district after three and a half months

साढ़े तीन माह बाद कोरोना मुक्त हुआ जिला

Sun, 20 Mar 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corona free district after three and a half months
शामली। तीसरी लहर में करीब साढ़े तीन माह बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया है। कोरोना मुक्त होने पर स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। चार दिसंबर को कोरोना के पहले केस ने तीसरी लहर की दस्तक दी थी। तीसरी लहर में कोरोना से महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई और करीब 3725 लोग संक्रमित हुए। हालांकि इस लहर में कोरोना वायरस घातक रूप में नहीं था।
विज्ञापन

शनिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में एक सक्रिय मरीज था, जो ठीक हो गया। अब कोई सक्रिय केस न होने के कारण जिला कोरोना मुक्त हो गया। तीसरी लहर का पहला केस चार दिसंबर को आया था। इसके बाद 29 दिसंबर को दूसरा केस आया था। इसके बाद से जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ते चले गए। जनवरी में कोरोना पीक पर रहा और फरवरी माह में कोरोना कम होता चला गया। फरवरी में 229 लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि मार्च में मात्र पांच कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इस महीने में 14 दिन ऐसे रहे, जिनमेें कोरोना का कोई केस नहीं आया। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण की गति तेज रही, लेकिन कोरोना वायरस इस बार ज्यादा घातक नहीं रहा। तीसरी लहर में करीब 3725 लोग संक्रमित हुए और सभी घर पर ही रहकर ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कोरोना से महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में कोरोना का एक सक्रिय मरीज था, जो ठीक हो गया है। अब जिले में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग का कार्य लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
कुल सैंपल - 1099373
कुल पॉजिटिव - 16638
ठीक हुए - 16590
कोरोना से मौत - 48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed