{"_id":"6251d5321f4d6d476449d25d","slug":"corona-epidemic-is-to-be-avoided-do-not-panic-with-the-vaccine-shamli-news-mrt583886118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी से बचना है, टीके से नहीं है घबराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी से बचना है, टीके से नहीं है घबराना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में 12 से 14 साल के किशोरों को चल रहे टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 24.95 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो चुका है। इस आयु वर्ग में किशोरों के साथ किशोरी भी टीके लगवाने में पीछे नहीं है। वे भी उत्साह के साथ टीके लगवा रही है। किशोरियों का कहना है कि कोरोना महामारी से बचना है तो टीके से क्यों घबराना। उन्हें टीके से कोई परेशानी नहीं हुई। सभी को आगे आकर कोरोनारोधी वैक्सीन कोर्बेवैक्स के टीके लगवाकर कोरोना को मात देने में अपना सहयोग देना चाहिए।
जिले में 12 से 14 साल के किशोर को टीकाकरण की शुरूआत पिछले महीने 16 मार्च को हुई थी। शुरूआत में टीकाकरण की रफ्तार काफी कम रही और मुश्किल से एक दिन में 50 किशोरों को टीके लग पा रहे थे। एक अप्रैल से टीकाकरण में तेजी आई। स्कूलों में भी स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण शुरू किया तो इस अभियान में तेजी आई। जिले में 57963 किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को 1330 किशोरों को टीके लगे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 14459 किशोरों को टीके लग चुके हैं। इस तरह से लक्ष्य के सापेक्ष 24.95 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है, यानि लगभग एक चौथाई लक्ष्य पूरा हुआ है।
शनिवार को सीएचसी में बूथ पर शाम चार बजे तक 80 टीके लग चुके थे, जिनमें करीब आधी संख्या किशोरियों की रही। इससे स्पष्ट है कि किशोरों के साथ किशोरी भी टीका लगवाने में पीछे नहीं है। आमतौर पर माना जाता है कि किशोरी किसी भी इंजेक्शन या टीके की सूईं से घबराती है, लेकिन कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने में किशोरी टीके की सूईं से न तो झिझक रही है और न ही किसी तरह का डर लगता है। उनसे बातचीत की गई तो उनका कहना है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है, तो फिर इससे क्यों घबराना। इससे कोई परेशानी भी नहीं है। सभी को टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
बाबरी निवासी नंदनी बंसल ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही सुरक्षा कवच है। उसने वैक्सीन का टीका लगवाया है, उसे कोई परेशानी नहीं हुई। टीके की सईं का डर कोरोना के सामने कुछ नहीं है। जब कोरोना महामारी से बचना है तो टीका लगवाना जरूरी है। कोरोना को हराने के लिए सभी को टीके लगवाने चाहिए।
मोहल्ला विवेक विहार रिया वर्मा ने बताया कि कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगवाने से किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई। वैक्सीन को लेकर किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है और न ही शंका है। कुल मिलाकर कोरोना से बचना है तो टीका लगवाना जरूरी है। सभी को टीका लगवाकर कोरोना को मात देने में अपना योगदान देना चाहिए।