फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Controversy over pulling power line over the gate of Devasthali Gurukul

देवस्थली गुरुकुल के गेट के ऊपर से विद्युत लाइन खींचने को लेकर विवाद

Sun, 08 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Controversy over pulling power line over the gate of Devasthali Gurukul
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील के गांव हथछोया स्थित देवस्थली गुरुकुल के ऊपर से विद्युत लाइन खींचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

हथछोया गांव में 11/33 केवी विद्युत सब स्टेशन से घरेलू और कृषि विद्युत लाइन अलग करने का कार्य चल रहा है। इसके लिए 11000 केवीए की दो लाइन खींची जा रही है। प्रेमकुल मिशन ट्रस्ट की संस्थापिका पिंकी पंवार ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए आरोप लगाया है कि यह लाइन दोषपूर्ण सर्वे के आधार पर खींची जा रही है। पहले से ही 11000 केवी लाइन स्कूल के ऊपर से गुजर रही है। अब उसके ऊपर से लाइन खींचीं जा रही है। दोनों लाइन के तारों के बीच कम दूरी होने से हादसा हो सकता है। जबकि पूर्व में उन्होंने अपने खर्च पर दो विद्युत लाइन शिफ्ट करवाई थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत करने पर अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी ने गलत तरीके से इसका निस्तारण दिखा दिया। साथ ही उन्हें अपने खर्च पर भूमिगत केबिल डलवाने की सलाह दे डाली। यदि भविष्य में बच्चों के साथ कोई घटना होती है तो इसके जिम्मेदार अधिशासी अभियंता होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविंवशी ने बताया कि विद्युत लाइन मानक के अनुसार खींची जा रही है। भूमिगत केबिल हम डाल नहीं सकते है। उसमें काफी खर्च आता है और वह डैमेज हो जाते हैं। लाइन के नीचे गार्डिंग की जाएगी। जिससे विद्युत लाइन से कोई दुर्घटना होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed