फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Controversy deepens over Holika Dahan site in Kandhla

होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद गहराया

Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Controversy deepens over Holika Dahan site in Kandhla
कांधला के मोहल्ला खैल में एसडीएम के समक्ष आरोप-प्रत्यारोप लगाते दोनों समुदाय के लोग। - फोटो : SHAMLI
कांधला में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद गहराया
विज्ञापन

कांधला। पिछले 30 वर्षों से चले आ रहे होलिका दहन स्थल का विवाद मंगलवार को एक बार फिर से गहरा गया। वहां चल रहे निर्माण कार्य का हिंदू समाज के लोगों ने विरोध किया। तनाव के हालात बनने की सूचना पर एसडीएम कैराना पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल की चहारदीवारी करने के बाद चाबी पालिका प्रशासन को सौंपने का प्रस्ताव रखा। जिस पर हिंदू समाज के लोगों ने रोष जताते हुए चाबी अपने कब्जे में लेने को कहा। भूमि को पालिका गृह पंजिका में दर्ज न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कस्बे के मोहल्ला खैल में करीब पिछले 100 वर्षों से होलिका दहन होता आ रहा है, लेकिन इस स्थान को लेकर दो समुदाय के लोग कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। जिसका कई बार प्रशासनिक अधिकारियों ने निस्तारण कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। कुछ दिन पूर्व पालिका की अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा ने दोनों समुदाय के लोगों की बैठक के बाद यहां चहारदीवारी के बाद उस स्थल को पार्क का रूप देने की मंजूरी दी थी। लेकिन हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप है कि जो निर्णय बैठक में लिया गया था, उसके विपरीत कार्य शुरू करा दिया गया। इस पर विरोध जताते हुए हिंदू समुदाय के लोगों ने भाजपा नेता नरेश सैनी के साथ अधिकारियों से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि पालिका प्रशासन ने दूसरे समुदाय के लोगों के दबाव में आकर वर्षों से पालिका के अभिलेखों से इस स्थल को हटा दिया गया। अब होलिका दहन स्थल की तीन फुट की चहारदीवारी कर एक पार्क का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे लेकर समाज के लोगों में रोष है। एसडीएम कैराना पालिका प्रशासन व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर दोनों पक्षों के लोग जमा होने के बाद तनाव के हालात बनते नजर आए। इस पर एसडीएम ने सख्ती बरती। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यहां होलिका दहन होगा। चहारदीवारी के बाद गेट लगाकर चाबी पालिका प्रशासन को दी जाएगी। लेकिन हिंदू समाज के लोगों ने आठ फुट की चहारदीवारी कराने के बाद चाबी समाज के लोगों को देने और पालिका गृह पंजिका में इस स्थल को दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं होता है तो समाज के लोग आंदोलन करेंगे। मामले में एसडीएम कैराना संदीप कुमार ने बताया कि इस स्थल पर वर्षों से होलिका दहन होता आ रहा है, आगे भी होगा। पहले चबूतरे का प्रस्ताव पास था। अब इसे चहारदीवारी में बदला गया है। कोई तनाव के हालात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed