फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Control room will be built at District School Inspector's office

Shamli News: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बनेगा नियंत्रण कक्ष

Thu, 19 Jan 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Jan 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Control room will be built at District School Inspector's office
शामली। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की अगले महीने से शुरू हो रही परीक्षा की तैयारी तेज हो गई हैं। परीक्षा पर निगरानी के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को जिला और लखनऊ नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिले का नियंत्रण कक्ष तैयार किया गया है। 20 जनवरी तक सभी केंद्रों को नियंत्रण कक्ष से जोड़कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

परिषद की हाईस्कूल व इंटर की 2023 की परीक्षा अगले महीने 16 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए जिले में शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले में इस बार 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हाईस्कूल में 13942 और इंटर में 11671 विद्यार्थी यानि कुल 25613 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। परिषद ने 20 जनवरी तक सभी केंद्रों पर ये व्यवस्थाएं दुरुस्त कर जिला नियंत्रण कक्ष से जोड़कर जांच परख करने के निर्देश दिए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों को जिला नियंत्रण कक्ष के साथ लखनऊ में बनाए जाने वाले नियंत्रण कक्ष से भी जोड़ा जाएगा। इससे अधिकारी लखनऊ से ही सीधे परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। 20 जनवरी तक केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर जिला नियंत्रण कक्ष से जोड़कर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी राजकीय इंटर कॉलेज भनेड़ा उद्दा के प्रधानाचार्य हरेंद्रपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। किसी भी प्रकार की सूचना के आदान प्रदान के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर 7060641706 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश
शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की होने वाली परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संचालन के लिए ब्लॉक स्तर पर विभागीय पर्यवेक्षक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षाओं को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, अमित मलिक व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed