फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contract worker died due to current, jammed for two hours

करंट से संविदा विद्युत कर्मी की मौत, विरोध में दो घंटे जाम

Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Contract worker died due to current, jammed for two hours
झिंझाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर निवासी संविदा लाइनमैन सुशील कुमार उर्फ पप्पू का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। विद्युत लाइन की मरम्मत करते समय करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को ऊन-झिंझाना मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं, एसडीओ को भी बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। करीब दो घंटे की वार्ता के बाद अधिकारियों ने 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
गांव दरगाहपुर निवासी 35 वर्षीय सुशील उर्फ पप्पू पुत्र प्रकाश सिकंदरपुर बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। वह मंगलवार दोपहर बाद शटडाउन लेकर रंगाना में खंभे पर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से नीचे आ गिरा। जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। परिजन उसको पहले शामली हॉस्पिटल ले गए। वहां से मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक मेरठ में चिकित्सक न मिलने की वजह से उसे करनाल ले जाने लगे। इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार दोपहर करीब एक बजे पीड़ित परिजनों एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर ऊन-झिंझाना मार्ग स्थित सिकंदरपुर बिजलीघर पर जाम लगा दिया। वहीं, एसडीओ अनिल कुमार को प्रदर्शनकारियों ने बंधक बनाकर अपने बीच में बैठा लिया। करीब तीन बजे विद्युत निगम और ग्रामीणों में तय हुआ कि मुआवजे के रूप में इंश्योरेंस कंपनी पांच लाख रुपये पीड़ित परिवार को देगी। वहीं, करीब 15 दिन बाद फिर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने तथा दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब तीन बजे ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविवाहित था सुशील
सुशील के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। सुशील के दो भाई और हैं। तीनों भाइयों में श्रवण की ही शादी हुई थी। सुशील अविवाहित था। एक भाई मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

पुलिस ने रजिस्टर कब्जे में लिया
झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि मुताबिक शटडाउन लेने के बाद लाइन जोड़ने वाले कर्मचारी की भूमिका की जांच की जा रही है। शटडाउन रजिस्टर कब्जे में ले लिया है। हालांकि परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed