फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contract lineman working on pole dies due to current

खंभे पर काम कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट से मौत

Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman working on pole dies due to current
शामली सीएचसी में विलाप करते लाइनमैन के परिजन। - फोटो : SHAMLI
खंभे पर काम कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट से मौत
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला विवेक विहार में खंभे पर चढ़कर विद्युत लाइन के फाल्ट को ठीक करते समय अचानक आए करंट से संविदा लाइनमैन झुलस गया। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
बुधवार शाम करीब चार बजे शहर के नई मंडी बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन कपिल (45) निवासी गांव अलीनगर थाना झिंझाना अपने साथी सन्नी के साथ शटडाउन लेकर मोहल्ला विवेक विहार में लाइन में फाल्ट ठीक करने गए थे। कपिल खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। उसी समय अचानक लाइन में आए करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बेहोश होकर खंभे पर लटक गया। साथी सन्नी ने आसपास के लोगों की मदद से उसे खंभे से नीचे उतारकर सीएचसी शामली में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लाइनमैन की मौत की सूचना पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता तृतीय उदय प्रताप सिंह, एसडीओ ब्रजभूषण आदि अधिकारी सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने शट डाउन के बाद भी लाइन में करंट आने पर रोष जताते हुए इस मामले की जांच कर दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं देंगे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित पक्ष और विद्युत निगम के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

- दूसरे फीडर के टूटकर गिरे तार से आए करंट ने ली लाइनमैन की जान
शामली। एसडीओ ब्रजमोहन ने बताया कि विवेक विहार में लाइन में फाल्ट को ठीक करने के लिए संविदा लाइनमैन कपिल ने शटडाउन लिया था। मंडी फीडर की जिस लाइन पर वह काम कर रहा था, उसके ऊपर से दूसरे खंभे पर गोशाला फीडर की लाइन जा रही है। अचानक गोशाला फीडर की लाइन का तार शांति नगर मोहल्ले की तरफ टूटकर मंडी फीडर की लाइन से टच गया, जिस वजह से लाइन में करंट आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed