फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contract employees staged a sit-in at the Superintending Engineer's office

संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 19 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Contract employees staged a sit-in at the Superintending Engineer's office
शामली। पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मियों ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। इस दौरान संविदा कर्मियों ने नारेबाजी की और कहा कि यदि उनकी मांगों का समय से निस्तारण नही किया जाता है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

धरना की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने कहा कि 18 हजार से कम वेतन पर समझौता नहीं किया जाएगा। न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों के संविदा कर्मियों में आक्रोश है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने ठेका मजदूर, संविदा कर्मियों की व्यथा बताते हुए कहा कि महज आठ हजार रुपये में संविदा कर्मियों को बिना सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए उन पर दबाव डालकर बिजली के खंभों में चढ़वाकर कार्य कराया जा रहा है। जिससे संविदा कर्मी बिजली दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दुर्घटना के लिए 10 लाख अनुग्रह राशि दी जाए और परिवार के एक सदस्य को विभाग की सेवा में लिया जाए। जिला महासचिव रविपाल ने कहा कि जब तक संविदा कर्मियों की मांगों को नही माना जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। जिला महामंत्री नरेश कुमार, मोहम्मद इकरार, सुनील, श्रवण, विपिन, सोनू, फिरोज, बिजेंद्र, अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed