फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Contract bus run from Shamli to Haridwar

Shamli News: शामली से हरिद्वार के लिए चलाई गई अनुबंधित बस

Sat, 02 Sep 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Contract bus run from Shamli to Haridwar
शामली। जिला बनने के 12 साल बाद यूपी रोडवेज के शामली डिपो ने शामली से हरिद्वार के लिए अनुबंधित बस का संचालन शुरू किया है। शुक्रवार सुबह नौ बजे शामली बस अड्डे से हरिद्वार के लिए अनुबंधित बस संचालित हुई। इस अनुबंधित बस के संचालन से शामली से सीधे हरिद्वार के लिए सवारियों को बस सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शामली से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। जिले के लोगों को हरिद्वार जाने के लिए हरियाणा के रोहतक, हांसी, हिसार, भिवानी, पानीपत आदि जिलों की बसों के सहारे रहना पड़ता था। हरियाणा रोडवेज की बसों में हरिद्वार की सवारियां खचाखच भरी होने से जिले की सवारियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता था। अब 12 साल बाद जिला मुख्यालय से शामली डिपो की अनुबंधित बस को शुक्रवार को शामली से मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार के लिए शुरू किया गया। बस शामली से सुबह 9 बजे चलकर दोपहर एक बजे पहुंचेगी। एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि शामली से चलकर बस हरिद्वार दोपहर एक बजे पहुंचेगी। बस हरिद्वार से दोपहर डेढ़ बजे चलकर शामली शाम साढे़ पांच बजे पहुंचेगी। शाम को शामली से यह बस मुजफ्फरनगर में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन मुजफ्फरनगर से चलकर बस शामली आएगी। शामली से हरिद्वार का सफर चार घंटे का होगा, जिसका किराया 250 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed