फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Consumption of oxygen has not increased, yet gas becomes expensive

आक्सीजन की खपत पर नहीं पड़ा असर, फिर भी महंगे हुए सिलिंडर

Sat, 19 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Consumption of oxygen has not increased, yet gas becomes expensive
ऑक्सीजन की खपत बढ़ी नहीं, फिर भी महंगी हुई गैस
विज्ञापन

शामली। कोरोना के चलते कुछ जिलों में ऑक्सीजन की खपत बढ़ी है, लेकिन शामली जनपद में आक्सीजन की खपत नहीं बढ़ी, फिर भी गैस के दाम बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोविड एल-2 अस्पताल चालू न होने के कारण यहां आक्सीजन की खपत की स्थिति पहले जितनी ही है।
शामली में ऑक्सीजन गैस का एक प्लांट है। प्लांट संचालक शिशिर जैन का कहना है कि उनके यहां से सिर्फ इंडस्ट्रीज को ही सप्लाई करता है। मेडिकल के लिए उनके यहां से सप्लाई नहीं होती है। जनपद में सरकारी और निजी अस्पताल में ऑक्सीजन गैस बाजार से खरीदी जाती है। जिले में ऑक्सीजन की खपत पहले जैसी ही चल रही है, कोई डिमांड नहीं बढ़ी है, इसके बावजूद आक्सीजन के दाम दोगुने से अधिक हो गए।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डा. वेदभानू मलिक ने बताया कि उनके नर्सिंग होम में ऑक्सीजन के छोटे सिलिंडर इस्तेमाल होते है। पहले सिलिंडर 100 रुपये में मिलता था। फिर इसके दाम बढ़कर 150 हुए और अब 200 रुपये हो गए हैं। ऑक्सीजन की खपत में कोई वृद्धि नहीं है। मां सावित्री हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डा. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि हॉस्पिटल में छोटे सिलिंडर इस्तेमाल होते है। करीब 20 दिन पहले तक 100 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 200 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह 250 रुपये में मिलने वाला बड़ा सिलिंडर 300 से 350 रुपये में मिल रहा है। गैस विक्रेता भानू ने बताया कि उन्हें गैस महंगी मिल रही है, इसलिए उन्हें दाम बढ़ाने पड़े हैं। उधर, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा का कहना है कि सीएचसी में ऑक्सीजन की खपत में कोई वृद्धि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सरकारी अस्पतालों में अभी आक्सीजन गैस की खपत लगभग पहले जैसी ही है। कोविड एल-2 अस्पताल चालू न होने के कारण कोरोना के गंभीर मरीजों को सहारनपुर भेजा जाता है। आक्सीजन के दाम बढ़ने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
- डाक्टर सफल कुमार, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed