फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Consumers upset over decrease in LPG supply

रसोई गैस कीसप्लाई में हो रही देरी, बैकलॉग बढ़ने से उपभोक्ता परेशान

Sat, 23 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset over decrease in LPG supply
शामली/थानाभवन। लोनी प्लांट से उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में रसोई गैस की सप्लाई भेजने के कारण शामली जनपद के उपभोक्ता परेशानी में पड़ गए हैं। प्रतिदिन होने वाली गैस आपूर्ति आधी रह गई है, जिस कारण उपभोक्ताओं को समय से सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

लोनी स्थित बाटलिंग प्लांट से शामली जनपद में रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। शामली की आईओसी की 14 गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन लगभग 20 गाड़ी यानी छह हजार सिलिंडर भेजे जाते हैं। एजेंसी संचालकों ने बताया कि उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के छह जिलों में हरिद्वार के लंढ़ौरा प्लांट से गैस आपूर्ति होती थी, जो कुछ दिनों से बाधित है। इस कारण तेल कंपनी ने लोनी से उत्तराखंड सप्लाई भेजनी शुरू कर दी है। जिस कारण शामली जिले को मिलने वाले 6000 सिलिंडर के मुकाबले 3600 सिलिंडर ही पहुंच पा रहे हैं। लगातार आपूर्ति घटने के कारण बैकलॉग भी दस हजार से ऊपर पहुंच गया है। अब उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए तीन से चार दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शामली गैस सर्विस की संचालिका पूर्णिमा बिंदल और हरे कृष्णा इंडेन सेवा के संचालक कुलदीप पाल का कहना है कि अभी ज्यादा दिक्कत नहीं है, लेकिन उत्तराखंड का गैस प्लांट जल्द चालू न हुआ तो गैस सप्लाई बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहले बुकिंग करने वाले दिन या अगले दिन गैस सिलिंडर की आपूर्ति मिल जाती थी। लेकिन, हाल ही में मैंने तीन दिन पहले गैस की बुकिंग की थी। लेकिन, अब तक हमें सिलिंडर नहीं मिल सका है। - अंकुर सिंह, थानाभवन
- मैं कल बुकिंग करने के बाद सीधे गैस गोदाम से सिलिंडर लेने गया था। तब मुझे कहा गया कि आज गैस नहीं है। दो दिन बाद आकर गैस लेना। इसके बाद से कई बार एजेंसी में कॉल कर चुका, वहां से जवाब मिल रहा है कि अभी थोड़ा समय लगेगा। - तनवीर राही, थानाभवन
- बीते पांच से छह दिन हो गए, रसोई गैस की किल्लत को चलते हुए। मैंने पांच दिन पूर्व बुकिंग की थी। इसके बाद से लगातार कॉल की, तब जाकर आज सुबह सिलिंडर की आपूर्ति मिल सकी। - विशु कुमार, थानाभवन

लोनी प्लांट से देहरादून में गैस की सप्लाई होने के कारण यहां की आपूर्ति में कटौती हुई है। इस कारण गैस की आपूर्ति में कुछ परेशानियां आ रही हैं। एसोसिएशन की ओर से शिकायत की गई है, जिस पर कंपनी ने शीघ्र आपूर्ति सुचारु होने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है जल्द आपूर्ति पहले वाली स्थिति में आ जाएगी। - पंकज अग्रवाल, गैस एजेंसी संचालक, सदस्य एलपीजी एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed