{"_id":"62336f7e39398f2d6a7d3cf9","slug":"construction-of-water-tank-started-in-khodsama-shamli-news-mrt580901348","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोड़समा में पानी की टंकी का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोड़समा में पानी की टंकी का निर्माण शुरू
विज्ञापन
चौसाना के गांव खोडसमा में शुरू हुआ पानी की टंकी का निर्माण कार्य।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़समा में पानी की टंकी का निर्माण शुरू
चौसाना। जल जीवन मिशन योजना के तहत खोड़समा में तीन करोड़ की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। जिससे गांव की दस हजार से अधिक आबादी को साफ पेयजल का लाभ मिलेगा। टंकी के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
चौसाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोड़समा में मजरा साल्हापुर सहित लगभग दस हजार की आबादी को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए शासन ने मुंबई की एक कंपनी को टेंडर दिया है। बताया जाता है कि टंकी के निर्माण का कुल तीन करोड़ का बजट है। टंकी को ऑपरेट करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। हालांकि टंकी के निर्माण के लिये सर्वे पूर्व में ही हो गया था। ग्राम पंचायत ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर निर्माण के लिए जमीन भी पूर्व में ही तलाश कर ली थी। टंकी के निर्माण में करीब एक साल का समय लग सकता है।
- गंदे पानी के विरुद्ध लामबंद हुए थे ग्रामीण
चौसाना। खोड़समा में पानी की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। गांव में दूषित पानी पीने से 10 से ज्यादा लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। गांव के लोग इसके विरुद्ध लामबंद हुए थे और उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद गांव के लोगों को टंकी का लाभ मिला है।
विज्ञापन
- कोट
पेयजल की समस्या से गांव के लोग बहुत परेशान थे। सबमर्सिबल पंप लगाने की आर्थिक क्षमता लोगों में नहीं है। जल स्तर बहुत नीचे होने के कारण साधारण नल काम नहीं करते हैं। पानी की टंकी से लोगों को बहुत लाभ पहुंचेगा। - विनोद कुमार, ग्राम प्रधान।