फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of power plant stopped

बिजलीघर का निर्माण रुकवाया

Fri, 29 Jan 2016 12:54 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 29 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Construction of power plant stopped
कांधला। गांव कनियान के पास निर्माणाधीन 133 केवी बिजलीघर का कार्य रुकवाकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली अधिकारियों ने उनके गांव के लिए अलग से 33 केवी का बिजलीघर बनाने का वादा किया था, लेकिन अफसर अपने वादे पर खरे नहीं उतरे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


गांव कनियान में वर्ष 2014 में 133 केवी बिजलीघर निर्माण के लिए ग्राम समाज की भूमि ली गई थी। पूर्व प्रधान अमरपाल, पूर्व प्रधान लाखन सिंह, पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह, महेश, हरवीर, ईशपाल और रणवीर ने बताया कि बिजलीघर निर्माण के लिए अधिकारियों को क्षेत्र में कहीं पर भी जमीन नहीं मिल पा रही थी। उस समय मुजफ्फरनगर और मेरठ से आए पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने ग्रामीणों की पंचायत में कहा था कि बिजलीघर निर्माण के लिए आप जमीन दिलाओ, हम आपके गांव के लिए अलग से 33 केवी का बिजलीघर बनाकर देंगे। जिसकी सप्लाई केवल गांव के लिए होगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तब से 133 केवी बिजलीघर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन 33 केवी के बिजलीघर की मांग जब भी की जाती, तो केवल आश्वासन मिलता। इसी के चलते बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बिजलीघर का निर्माण बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनका बिजलीघर नहीं बनाया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। उधर, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय सुभाष चंद्रा का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed