फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of modern waste disposal plant is expected to start soon

आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण जल्द शुरू होने की जगी उम्मीद

Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of modern waste disposal plant is expected to start soon
शामली। शामली में भैंसवाल रोड पर डंपिंग ग्राउंड पर जल्द ही आधुनिक कूड़ा निस्ताण प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बन गई है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस सहारनपुर के खाते में पालिका की तरफ से पहली किस्त के रूप में 1.92 करोड़ रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्माण व सफाई के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन

शामली में कूड़े का निस्तारण न होना बड़ी समस्या है। इसकी वजह है कूड़ा निस्तारण प्लांट न होना। इसकी वजह से भैंसवाल रोड पर डंपिंग ग्राउंड पर कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है। शहर से रोजाना करीब 40 टन कूड़ा निकलता है। शासन की तरफ से आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण के लिए पिछले साल पालिका को तीन करोड़ रुपये का बजट मिला था। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस सहारनपुर की टीम कई बार डंपिंग ग्राउंड का सर्वे कर चुकी है। संस्था ने निर्माण शुरू करने के लिए ग्राउंड पर कूड़ा हटाने के लिए कहा है। पालिका ने फिलहाल उस स्थान से कूड़ा हटवाया है, जहां पर निर्माण शुरू होना है। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर कार्यदायी संस्था के खाते में पहली किस्त के रूप में 1.92 करोड़ रुपये भेजे जाने हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए करीब पौने चार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होना बताया गया है। ग्राउंड पर सफाई कार्य और निर्माण कार्य संबंधी टेंडर निकाले जा चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed