फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of incomplete dividers started

अधूरे पड़े डिवाइडर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

Wed, 26 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Construction of incomplete dividers started
कैराना में मुख्यमार्ग कोतवाली के आगे डिवाइडर निर्माण के लिए सडक के बीच खुदाई करती जेसीबी - फोटो : SHAMLI
अधूरे डिवाइडर का निर्माण शुरू
विज्ञापन

शामली, कैराना। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर आए दिन जाम की समस्या जटिल होती जा रही थी। अब कैराना नगरपालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से सीओ कार्यालय से कोतवाली गेट तक डिवाइडर का निर्माण कार्य कराया गया था। मंगलवार को कोतवाली के गेट से एसडीएम आवास तक बनने वाले डिवाइडर के लिए ठेकेदारों ने जेसीबी मशीन से सड़क की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया है। ठेकेदार याकूब ने बताया कि पालिका ने कोतवाली के गेट से एसडीएम आवास तक डिवाइडर निर्माण का ठेका दिया है। इसके साथ ही सड़क चौड़ीकरण का भी कार्य किया जा रहा है। विद्युत विभाग की ओर से सड़क की एक साइड से विद्युत पोल हटाए गए हैं, लेकिन दूसरी साइड से विद्युत पोल नहीं हटाए गए, जिस कारण डिवाइडर के निर्माण कार्य में देरी हुई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। जल्दी विद्युत पोल हटने के बाद निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed