फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of four lane bridge over Yamuna river accelerates

यमुना नदी पर फार लेन पुल के निर्माण में आयी तेजी

Mon, 31 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Construction of four lane bridge over Yamuna river accelerates
यमुना नदी पर फोर लेन पुल के निर्माण में आई तेजी
विज्ञापन

शामली, कैराना। पानीपत के सिवाह से नगीना तक बन रहे एनएच 709 एडी निर्माण में यमुना नदी पर बनाए जा रहे फोरलेन पुल के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। यमुना नदी के बीच जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के इंजीनियरों द्वारा पिलर बनाने का कार्य चल रहा है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से जोड़ने के लिए 60 के दशक में यमुना नदी पर करीब 50 लाख रुपये की लागत में पुल बनाया गया था। यह पुल कई बार क्षतिग्रस्त हो गया था तथा पुल की मरम्मत कराकर काम चलाया जा रहा है। यमुना पुल के रास्ते प्रतिदिन हजारों वाहन इधर से उधर आते जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी के निर्माण का टेंडर जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी के इंजीनियर यमुना नदी पर 510 मीटर लंबा 36 मीटर चौड़ा फोरलेन पुल बना रहे हैं। फोर लेन पुल 12 पिलर पर टिकेगा। पुराने पुल के बराबर में इंजीनियरों की टीम व भारी भरकम मशीनें दिन रात काम कर रही हैं। कंपनी को यह प्रोजेक्ट सितंबर 2022 से पहले ही पूरा करना है। यमुना नदी के बीच आधा दर्जन से अधिक पिलर बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed