फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of cross junction on Saharanpur road completed

सहारनपुर रोड पर क्रॉस जंक्शन का निर्माण पूरा

Wed, 11 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of cross junction on Saharanpur road completed
शामली में सहारनपुर रोड पर क्रॉस जंक्शन पर बनाया गया आईलैंड। - फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर मिलने वाले शामली बाईपास के क्रॉस जंक्शन का लगभग पूरा हो गया है। साईंधाम से आगे बन रहे क्रॉस जंक्शन पर वाहनों को दुघर्टनाओं से बचाव के लिए आईलैंड और डिवाडर कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि सर्विस रोड का कार्य तेजी से किया जा रहा है। हाईवे और बाईपास को निर्माण एजेंसी एक सप्ताह में तारकोल डालकर काला कर देगी।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा गेट के सामने से शामली बाईपास शुरू होकर सिंभालका, सेहटा, तहसील के सामने से होते हुए सहारनपुर रोड पर साईंधाम मंदिर के आगे मिल रहा है। यहां हाईवे और बाईपास को जोड़ने के लिए क्रॉस जंक्शन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

क्रॉस जंक्शन और शामली बाईपास का डिवाडर व आईलैंड कार्य पूरा हो चुका है। एक किमी के क्षेत्र में मिट्टी, रोड़ी, बजरी कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी को एक किमी के क्षेत्र में तारकोल डालकर काला किया जाना है। मेरठ की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान ने बताया कि एक सप्ताह में सहारनपुर रोड का हिस्सा, क्रॉस जंक्शन व बाईपास को काला करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तहसील के बराबर से गुजरने वाले शामली बाईपास और बनत बाईपास और मेरठ-करनाल फोरलेन के बाईपास को जोड़ने के लिए दूसरा क्रॉस जंक्शन निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रॉस जंक्शन के निर्माण के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की निर्माण एजेंसी मिट्टी, रोड़ी, बजरी डाल चुकी है। सहारनपुर रोड के क्रॉस जंक्शन को तारकोल डालकर निर्माण पूरा करने के बाद तहसील के पास दूसरा क्रॉस जंक्शन और दिल्ली रोड पर बलवा गांव के गेट के सामने तीसरा क्रॉस जंक्शन का निर्माण पूरा होगा।
क्रॉस जंक्शन के दायरे बने डिवाइडर में हरियाली विकसित करने के लिए पौधे लगाए जाएंगे। सहारनपुर रोड पर बने क्रॉस जंक्शन से शहर की ओर अंबा विहार के सामने तक मिलने वाले मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास की सीमा पर शहर की तरफ लगभग दो किमी डिवाइडर समेत फोरलेन होगा।

बलवा गेट पर भी बनेगा क्रॉस जंक्शन
बलवा गांव के मुख्य गेट पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और पानीपत-खटीमा हाईवे का बाईपास गुजर रहा है। यहां भी क्रॉस जंक्शन प्रस्तावित है। बलवा रेलवे फाटक पर रेलवे का फ्लाईओवर और पानीपत-खटीमा हाईवे पर पूर्वी यमुना नहर पर पुल निर्माणाधीन है। बलवा में क्रॉस जंक्शन निर्माण में अभी समय लगेगा। बलवा के मुख्य गेट के सामने से रेलवे फाटक तक प्रस्तावित रेलवे के फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए निर्माण एजेंसी बाईपास पर मिट्टी, रोड़ी, बजरी डालकर समतल करने का कार्य कर रही है। पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी जीआर यहां क्रॉस जंक्शन तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed