{"_id":"6349b08183309e0b2149297e","slug":"constable-line-spot-in-liquor-case-asp-will-investigate-shamli-news-mrt6096180107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब प्रकरण में सिपाही लाइन हाजिर, एएसपी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब प्रकरण में सिपाही लाइन हाजिर, एएसपी करेंगे जांच
विज्ञापन
शामली। शराब के प्रकरण में एसपी अभिषेक ने कांधला थाने के सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने इस प्रकरण की जांच एएसपी ओपी सिंह को सौंपी है।
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव सफियाबाद निवासी रविंद्र कुमार ने कोर्ट के आदेश पर कुंडली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने आबकारी विभाग से शराब के ठेके का लाइसेंस ले रखा है और गांव हलालपुर में गोदाम बना रखा है। पांच अगस्त को मिनी ट्रक में शराब की 1200 पेटियां लादकर ठेकों पर सप्लाई के लिए गए थे। आरोप है कि कांधला थाने पर तैनात एक सिपाही व तीन युवकों ने मिनी ट्रक को पकड लिया था और कांधला थाने ले गए थे। पुलिस ने उससे ट्रक छोड़ने की एवज में दस लाख रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर रविंद्र, सुमित और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उससे 1.30 लाख रुपये व मोबाइल छीन लिया था।
इस प्रकरण में कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक और सिपाही के विरुद्ध कुंडली थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस संबंध में एसपी अभिषेक ने बताया कि शराब प्रकरण में सिपाही ललित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच एएसपी ओपी सिंह को सौंपी गई है। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक सिपाही लाइन में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाता है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।