{"_id":"6131132b8ebc3e7a103bcafa","slug":"congress-workers-protest-at-cmo-office-shamli-news-mrt5545029155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे कांग्रेसी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम तहसीलदार शामली को ज्ञापन सौंपा।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। डिलीवरी के नाम पर एक से दो हजार रुपये सुविधा शुल्क के नाम पर लिए जा रहे है। परिजनों को ऑपरेशन से बच्चा पैदा होने का डर दिखाया जाता है। मरीजों को नाश्ता व खाना उपलब्ध नहीं कराया जाता। हड्डी में फ्रेक्चर होने पर प्लास्टर के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की जा रही है। सीएचसी शामली समेत जिले की सभी सीएचसी पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में भी पात्र लाभार्थियों के चयन में भी लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार में लिप्त स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि अगर स्वास्थ्य विभाग में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने डीएम जसजीत कौर के नाम तहसीलदार संत कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर प्रवीण तरार, अनुज गौतम, शेखरपाल, अब्दुल हाफिज, चैन सिंह, ब्रजपाल राणा, निर्भय सिंह, अंकुर मलिक, सीमा, इसराना, राशिद चौधरी मौजूद रहे।