फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress workers joined hands

Shamli News: कांग्रेसियों ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

Sat, 04 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Congress workers joined hands
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैराना ब्लॉक के आर्यपुरी देहात में शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। राहगीरों और दुकानदारों को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चिट्ठी और केंद्र सरकार के खिलाफ जारी आरोप पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। महंगाई आसमान छू रही है और लोगों की कमर तोड़ रखी है। बेरोजगारी के शिकार पढ़े-लिखे युवा व दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्लॉक अध्यक्ष सत्तार प्रधान ने कहा की देश की जनता की हालत रोजगार खत्म होने के कारण गंभीर हो चुकी है। भाजपा सरकार अपनी सत्ता बचाने में लगी हुई है। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल हाफिज, सीमा जाटव, राशिद चौधरी, शमशीर खान, अरविंद झंझोट, इंतजार, किसान, खुर्शीद, शहजाद, आदेश कश्यप, जितेंद्र कश्यप, नोशाद, नईम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed