फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress will run inflation free India campaign

कांग्रेस चलाएगी महंगाई मुक्त भारत अभियान

Tue, 29 Mar 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congress will run inflation free India campaign
कांग्रेस चलाएगी महंगाई मुक्त भारत अभियान
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को जिला कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में चलाए जाने वाले महंगाई मुक्त भारत अभियान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों के बाहर या सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ढोल-घंटे आदि बजाकर सरकार का ध्यान गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि की ओर आकर्षिक करेंगे। दो अप्रैल से चार अप्रैल तक जिला स्तर पर महंगाई मुक्त भारत धरना और मार्च निकाले जाएंगे। सात अप्रैल को राज्य स्तरीय महंगाई मुक्त भारत धरना और मार्च निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष का कहना है कि चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं हारे हैं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, धीरज उपाध्याय, सुरेंद्र सरोहा, जिला सचिव अरविंद झंझोट, शेखरपाल गय्यूर अली, महावीर सैनी, नीन्ना अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed