फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congratulation to the meritorious of UP Board continues

यूपी बोर्ड के मेधावियों को बधाई देने का सिलसिला जारी

Mon, 20 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congratulation to the meritorious of UP Board continues
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में रहा उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को दूसरे दिन रविवार को भी बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल बना रहा।
श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि कॉलेज का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों का परीक्षा परिणाम 98 फीसदी रहा है। हाईस्कूल में उमरा ने 87.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शुुमाइला ने 85.8 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर रही इकरा ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में खुशी वर्मा 82.4 फीसदी अंक के साथ प्रथम, सुमैया अंसारी 80.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और सिमरन 77.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। हाईस्कूल में 88 प्रतिशत छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में और इंटरमीडिएट में 71 प्रतिशत छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। प्रबंधक वीरेंद्र जैन और प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढ़ाका ने छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

एसएस इंटर कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम सौ फीसद रहा। रिया कुमारी 90.5 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अभिनव 90.16 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और उज्ज्वल ने 89.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कॉलेज की शिक्षा समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, कोषाध्यक्ष राजीव तायल ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ओमवीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज ऊन का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में विशाल शर्मा 84.5 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, आर्यन रूहेला 82 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा सावन कुमार 81.5 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत के प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने बताया कि हाईस्कूल में आदित्य ने 91.17 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, प्रिया ने 90.5 के साथ द्वितीय व मेघा 89.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

महामना मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज जलालापुर के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.9 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 93.1 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में शिप्रा 82.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, सलोनी 80.6 प्रतिशत पाकर द्वितीय और कार्तिक वशिष्ठ 79.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में दीपिका 75.6 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर रही। शालू कुमारी 73.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और नाजिश 72.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देेकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed