फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conflict with the administration fixed due to not allowing the movement

आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने से प्रशासन के साथ टकराव तय

Sun, 01 Nov 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Conflict with the administration fixed due to not allowing the movement
शामली : कैराना में सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के आवास पर आयोजित सभा के दौरान जेल भरो आंदोलन को समर् - फोटो : SHAMLI
आंदोलन की अनुमति नहीं मिलने से प्रशासन के साथ टकराव तय
विज्ञापन

कैराना (शामली)। उपजिला मजिस्ट्रेट ने सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के दो नवंबर को आर्यपुरी के पास स्थित अपने सेलर में धरना-प्रदर्शन करने और बाद में गिरफ्तारी देने की अनुमति नहंीं दी। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन और उनके समर्थकों ने हर हाल में पुलिस प्रशासन की मनमानी के खिलाफ आंदोलन पर अडिग हैं। सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जेल भरो आंदोलन की घोषणा से प्रशासन के साथ टकराव के हालत उत्पन्न हो गए हैं।
सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने उपजिला मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी को प्रार्थनापत्र देकर दो नवंबर को दोपहर 12 बजे आर्यपुरी स्थित सेलर में लगभग 50 हजार लोगों के इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन करने व उसके बाद गिरफ्तारी देने की अनुमति मांगी थी। इस मामले में उपजिला मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी ने सीओ और अभिसूचना इकाई शामली से आख्या ली। पुलिस प्रशासन ने कहा कि इस समय जनपद में धारा 144 लागू है। कोविड-19 महामारी एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने से कानून व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए नाहिद हसन द्वारा मांगी गई अनुमति खारिज की जाती है। बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को मोहल्ला आल दरम्यान स्थित नाहिद हसन के आवास पर समर्थकों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि निर्दोषों को इंसाफ दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। विधायक ने कहा कि वह बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ दो नवंबर को कैराना कोतवाली में गिरफ्तारी देंगे। इस अवसर पर हनीफ प्रधान पावटी कला, सलीम प्रधान खुरगान, मुनफैद प्रधान बराला, आरिफ जंधेड़ी, अकबर प्रधान अकबरपुर सुनहेटी, मुस्तकीम कच्ची गढ़ी, दिलशाद प्रधान मवी, रियासत जहानपुरा, असलम प्रमुख, राशिद पूर्व चेयरमैन, विजय कौशिक शामली, राशिद अली, नसीम चौधरी, शुहेब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को भी खराब नहीं करने दिया जाएगा माहौल : राणा
कैराना। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा कि किसी को भी कस्बे का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे व प्रेम के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कई गांवों के ग्राम प्रधान, वार्ड सभासद व कस्बे के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed