फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conflict over land dispute, six injured

जमीन के विवाद में संघर्ष, छह घायल

Mon, 30 Sep 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Conflict over land dispute, six injured
झिझाना के गांव बिडोली मे झगड़े से घायल ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
झिंझाना। क्षेत्र के गांव बिड़ौली सादात में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे और फायरिंग होने पर छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां से तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर क्षेत्र के गांव बिड़ौली सादात निवासी मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू और फतेह मोहम्मद के बीच पूर्व में जमीन को लेकर हुए विवाद में समझौते को लेकर पंचायत की गई थी। इसमें गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन समझौते के बाद जब दोनों पक्ष घर जाने लगे तो रास्ते में किसी बात को लेकर फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग और लाठी डंडे चले। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें एक पक्ष से महताब मेहंदी, आफताब मेहंदी पुत्र ताहिर और रोहिल पुत्र जमाल मेहंदी जबकि दूसरे पक्ष से अफजाल पुत्र नूर मोहम्मद, मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू, फैसल पुत्र फतेह मोहम्मद को हायर सेंटर रेफर किया गया। थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

--
डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना गांव में ढाबे के निकट से शोएब निवासी टपराना को सात किलो नशीले पदार्थ डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ सींगरा के पास से बलविंदर निवासी अंबाला को दो किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है । थाना प्रभारी ने बताया कि नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed