{"_id":"6349afeae98404530f60bf7d","slug":"conflict-between-two-sides-over-old-enmity-four-injured-shamli-news-mrt6096167126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव गांव खेड़ा कुर्तान में संघर्ष के दौरान घायल महिला को थाने ले जाता युवक।
- फोटो : SHAMLI
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी साजिद ने बताया कि पड़ोस के कई लोग उनसे रंजिश रखते हैं। शुक्रवार को वह अपने घर पर बैठा हुआ था तभी पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से परिवार की महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में महिला रईसा, सहरून, पायल व साजिद गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव कराया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कांधला क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में संघर्ष के दौरान घायल वृद्घ महिला को थाने ले जाते परिजन।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन