फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conflict between two parties over refusal to marry a divorced woman

Shamli : तलाकशुदा महिला से शादी से इंकार करने पर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

Fri, 11 Nov 2022 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2022 05:37 PM IST
सार

शामली समाचार : तलाकशुदा महिला से शादी से इंकार पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। यही नहीं पथराव भी हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Conflict between two parties over refusal to marry a divorced woman
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के थानाभवन में चौसाना मार्ग पर पानी की टंकी के निकट स्थित बस्ती में बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। यही नहीं पथराव भी हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो घायलों को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


चौसाना में पानी की टंकी के निकट बस्ती में खानाबदोश जाति के लोग रहते हैं। बुधवार को दिलशाद के घर उनका दामाद आबिद निवासी रामराज आया हुआ था। तभी दूसरे पक्ष के साजिद, दिलशाद सहित दो-तीन अन्य भी वहां आ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि साजिद, दिलशाद आदि ने आबिद पर अपनी तलाकशुदा बहन से शादी करने का दबाव बनाया। शादी से इंकार करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट व पथराव होने लगा। घटना में आबिद सहित दो अन्य को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पूर्व मंत्री याकूब पर शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर : खांस रहा हर तीसरा शख्स, अस्पतालों में 40 प्रतिशत बढ़ी सांस के मरीजों की तादाद, पढ़ें खास खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed