फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Concern of farmers increased

शामली: तापमान के साथ बढ़ी किसानों की चिंता, गेहूं का उत्पादन घटने की आशंका

Thu, 09 Feb 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Concern of farmers increased
शामली। फरवरी में तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई, लेकिन किसानों में गेहूं की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। तेज हवा गेहूं को और भी नुकसान पहुंचा रही है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रहीं हैं। किसानों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

फरवरी की शुरुआत में दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस तापमान के बीच ही गेहूं की फसल में पौधों और दानों में वृद्धि होती है। लेकिन इस बार पारा 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में इस बार गेहूं का रकबा करीब 48 हजार हेक्टेयर है। किसानों को इस बार अच्छी पैदावार उम्मीद है, लेकिन मौसम के अचानक बदलाव से उनकी उम्मीदों पर पानी फिरने की आशंका है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि मौसम में अचानक गर्माहट आई है। ऐसे में बारिश होने का भी अंदेशा रहता है। किसान अभी धैर्य रखें। बारिश हो गई तो राहत मिलेगी। तापमान को तो रोका नहीं जा सकता है, लेकिन लगातार निगरानी से फसल को काफी हद तक नुकसान से बचाया जा सकता है। फसल में नमी बनी रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खेतों से नमी न होने दें खत्म, पोटाश का करें छिड़काव

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने बताया कि किसान परेशान न हों। सिर्फ खेतों में नमी खत्म न होने दें। इफ्को की पोटेशियम सल्फेट खरीदकर छिड़काव करें। दो ग्राम प्रति लीटर या दो किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से 15-15 दिन में दो बार छिड़काव करें। छिड़काव करते समय ध्यान रखें कि उस समय खेत में ओस न हो। साथ ही हवाएं भी न चल रही हों।
- भारी नुकसान की आशंका
गोहरनी गांव निवासी अमित का कहना है कि गेहूं के लिए पूरी फरवरी में ठंडक का मौसम मुफीद माना जाता है। इस बार बदलते मौसम के मिजाज से किसान चिंतित हैं। खासकर पछेती गेहूं में गर्म मौसम नुकसान पहुंचा रहा है। आने वाले एक हफ्ते में भी यही हालत रहे तो गेहूं को भारी नुकसान होने की आशंका है।

- टिटौली गांव निवासी सुधीर ने बताया कि जनवरी खत्म होते ही गर्मी बढ़ने लगी है। इससे गेहूं की फसल बढ़ने की जगह रुकने लगी है। अगर तापमान न बदला तो नुकसान होना तय है। बीते कई वर्षों से मौसम की वजह से फसलों के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जब पानी की जरूरत नहीं होती तब बारिश हो जाती है।
- फरवरी माह में दिन का तापमान
1 फरवरी 22 डिग्री
2 फरवरी 22 डिग्री
3 फरवरी 23 डिग्री
4 फरवरी 24 डिग्री
5 फरवरी 24 डिग्री
6 फरवरी 25 डिग्री
7 फरवरी 25 डिग्री
8 फरवरी 23 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed