फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Complete the targets of the development plans within the stipulated time

विकास योजनाओं के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करें

Tue, 09 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Complete the targets of the development plans within the stipulated time
शामली। डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों से कहा कि विकास संबंधी योजनाओं के जो लक्ष्य आवंटित हुए हैं, उन्हें निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि अब सभी विभागीय कार्य नियमित रूप से चलेंगे। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए सभी रिपोर्ट अपडेट रखें।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने सीएमओ संजय भटनागर से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि जो चिकित्सक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं, उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। डीएम ने खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि की जानकारी ली। जनपद में स्वयं सहायता समूहों के गठन, उनके क्रियाशील और किए गए कार्यों की समीक्षा भी की। डीएम ने जल निगम द्वारा पेयजल मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि 25 में से 23 योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने कृषि विभाग में उर्वरकों, बीज की उपलब्धता, खाद्यान्न वितरण, गेहूं खरीद, गन्ना मूल्य भुगतान आदि की समीक्षा की। विद्युत आपूर्ति, स्कूलों में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों, नई सड़को के निर्माण, पौधरोपण, पोषण मिशन और निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय कार्य नियमित रूप से चलेंगे। जिन अधिकारियों की डयूटी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में लगी है, वे यथास्थिति के साथ विभागीय कार्यो को भी कराएं। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ संजय भटनागर, डीएफओ संजीव कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed