{"_id":"60fb0ae58ebc3e585a76d426","slug":"complete-the-incomplete-development-work-of-gandevada-sangam-soon-shamli-news-mrt5487231197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदवेड़ा संगम के अधूरे विकास कार्य शीघ्र पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदवेड़ा संगम के अधूरे विकास कार्य शीघ्र पूरा करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गंदेवड़ा संगम पर इंटरलॉकिंग, बेंच, दोनों तरफ गेट आदि अधूरे जरूरी निर्माण कार्य को पूरा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से चल रहे प्रोजेक्ट व नए प्रोजेक्ट की जानकारी प्राप्त करते हुये निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार रात कलक्ट्रेट के सभागार में जिले में विकास कार्यों की बैठक में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी लेकर समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। जिसमें कैबिनेट मंत्री ने जिले में विधानसभा वार चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। विद्युत विभाग के अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्यों में कतई लापरवाही न बरती जाए। सड़क निर्माण कार्य की जानकारी लेकर ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही में संबधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गंदेवड़ा संगम पर इंटरलॉकिंग, बेंच, दोनों तरफ गेट आदि का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। जल निगम की परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए गांव में टंकी फिटिंग के दौरान टूटी सड़कों को लेकर सड़क सही ढंग से न बनाए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने डीएम-सीडीओ को निर्देश दिए कि गांव में जाकर पेयजल योजनाओं का निरीक्षण करें। ब्लाक वार समीक्षा करते हुए ब्लाक मुख्यालय पर बैठक करके सामुदायिक हॉल बनाए जाने के भी निर्देश दिए। सीएमओ से आक्सीजन प्लांट को लेकर जानकारी प्राप्त की गई।
विज्ञापन
-------
अगले सप्ताह होगा ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ
सीएमओ ने अवगत कराया कि थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। अगले सप्ताह शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, सीएमओ डाक्टर संजय अग्रवाल, सभी एसडीएम, संबंधित विभाग के अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।