फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Compensation of land sought at residential rate

आवासीय दर पर मांगा भूमि का मुआवजा

Fri, 04 Mar 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Compensation of land sought at residential rate
शामली डीएम को ज्ञापन देते रालोद व सपा नेता। - फोटो : SHAMLI
आवासीय दर पर मांगा भूमि का मुआवजा
विज्ञापन

शामली। थानाभवन की वैष्णवी विहार पट्टी नौगांवा के निवासी बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए अर्जित भूमि का आवासीय दर के मुताबिक मुआवजा मांगा। लोगों ने सर्किल रेट अपडेट कराने की भी मांग की है।
एडीएम संतोष कुमार सिंह से मुलाकात करने के बाद भू-स्वामियों ने बताया कि खसरा संख्या 1046, 1047, 1048, 1049 भूमि आवासीय रेट के अनुसार खरीदी गई है। इस भूमि पर वैष्णवी विहार कॉलोनी करीब 10 वर्ष से बसी हुई है। जिसमें लोगों ने अपने मकान और दुकान बनाकर चहारदीवारी कर ली है। कुछ लोगों ने मकान बनाकर रहना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में उन्हें आवासीय दर से भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिया जाए। उनके सभी आवास, प्लाट और दुकान का अधिग्रहण हो गया है। ऐसे में उन्हें 5-5 लाख रुपये अतिरिक्त और आवासीय प्लाट भी प्रदान किए जाए। अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा बैनामों के आधार पर मिले।
विज्ञापन

जिले में 2013 से सर्किल रेट नहीं बढ़ा है। ऐसे में 20 प्रतिशत प्रतिवर्ष के हिसाब से सर्किल रेट अपडेट कर चार गुना मुआवजा दिया जाए। एडीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सुधीर कुमार, आदेश कुमार, विवेक कुमार, मदनपाल सिंह, पंकज सिंह, सोमपाल सिंह, भारतभूषण, रामवीर, महताब, हरेंद्र, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed