{"_id":"62f54e3e24ec64761a1b6235","slug":"compartment-examination-of-high-school-and-intermediate-will-be-held-on-august-27-shamli-news-mrt600741346","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 अगस्त को होगी हाईस्कूल व इंटर की कंपार्ट मेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 अगस्त को होगी हाईस्कूल व इंटर की कंपार्ट मेंट परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरके इंटर कॉलेज में केंद्र पर 196 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को होगी। इसमें हाईस्कूल के 124 और इंटर के 72 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पाली में होगी।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए जिले से विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे। जिले से हाईस्कूल में 124 और इंटर में 72 यानि कुल 196 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। यूपी बोर्ड ने अब कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित की है। बोर्ड के अनुसार इसी महीने 27 अगस्त को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा होगी। परीक्षा दो पाली में होगी।
पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से सवा 11 बजे तक तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला मुख्यालय पर केंद्र निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकार्डर, राउटर आदि की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और कर्मचारी ही केंद्र पर मौजूद रहेंगे। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा 27 अगस्त को होगी। परीक्षा में कुल 196 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिले में मुख्यालय पर एकमात्र केंद्र राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज पर परीक्षा दो पाली में संपन्न कराई जाएगी।