{"_id":"5db09ba98ebc3e939e471c34","slug":"commissioner-knows-the-location-of-the-caller-from-google-map-shamli-news-mrt4501696189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने गूगल मैप से जानी कॉलर की लोकेेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने गूगल मैप से जानी कॉलर की लोकेेशन
विज्ञापन
शामली कोतवाली का निरीक्षण करते मंडलायुक्त संजय प्रसाद।
- फोटो : SHAMLI
शामली। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त संजय कुमार ने शहर कोतवाली का निरीक्षण करते हुए डायल 100 को मिलने वाली शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने गूगल मैप से कॉलर की लोकेशन देखी। इसके बाद मंडलायुक्त ने ब्लाक और निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
बुधवार को जनपद में निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त ने शहर कोतवाली पहुंचकर कार्यालय, मालखाना, हवालात और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में मंडलायुक्त ने डायल 100 पर आने वाली शिकायतों की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि एक दिन में 80 से 90 शिकायतें आती हैं। 15 से 20 कॉल फर्जी आती हैं। मंडलायुक्त ने हाल में आई कॉल की सूचना पर पीआरवी गाड़ी की लोकेशन पूछी तो उन्होंने बताया कि वे मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन शिकायतकर्ता नहीं मिल रहा है। मंडलायुक्त ने पुलिसकर्मियों से कॉलर की गूगल मैप से लोकेशन पता करने का कहा तो वह थानाभवन क्षेत्र की मिली। इसके बाद मंडलायुक्त ने त्योहार रजिस्टर, टॉप 10 सूची रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, असलाह रजिस्टर, माल रजिस्टर आदि अभिलेखों की जांच की। उन्होंने थाना प्रभारी को कोतवाली में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और पीड़ित की समस्याओं को सुनकर रिपोर्ट दर्ज कर समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
रजिस्टर में शिकायतों का निस्तारण न लिखने पर जताई नाराजगी
मंडलायुक्त ने विकास खंड शामली का निरीक्षण कर अभिलेखों को अपडेट रखने और रंगाई पुताई कर स्वच्छता रखने और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की वॉल पेंटिंग कराने पर जोर दिया। जन शिकायत रजिस्टर में प्रतिदिन लगभग पांच से छह शिकायत दर्ज पाई गई, लेकिन निस्तारण न लिखे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को गोशालाओं का लगातार निरीक्षण कर साफ सफाई, चारा-पानी और छाया की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सहायता समूह द्वारा बनाए गए कपड़े के थैले की स्टाल लगा करे बिक्री कराने के निर्देश दिए ताकि लोगों में कपड़ों के थैले का चलन हो सके।
विज्ञापन
जिला अस्पताल ने किया पौधरोपण
मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल पहुंचकर पौधरोपण किया। निरीक्षण के दौरान एक टाइल टूटी मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को तत्काल टाइल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 को जिला अस्पताल पूर्ण होने के साथ ही फिनिशिंग भी अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कहा कि अस्पताल के हर वार्ड पर जाने वाले रास्ते पर एरो का निशान लगाए ताकि मरीज को पहुंचने में कोई परेशानी न हो।